Skip to content

SSTF – Saarathi Smart Trading Framework

Trading को समझने और market में consistency बनाने के लिए एक structured approach बहुत जरूरी होती है। कई traders अलग-अलग strategies try करते रहते हैं, लेकिन उनके पास कोई clear framework नहीं होता जिसके आधार पर वे market को systematically समझ सकें।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हमने एक framework develop किया है जिसे हम SSTF – Saarathi Smart Trading Framework कहते है।
और इसी विचार से हमने Saarathi Analytics की journey भी शुरू की है। हम कोई expert नहीं हैं, लेकिन पिछले कई सालों में trading को observe और experience करते हुए जो concepts और observations हमें useful लगे हैं, उन्हें हम उन traders के साथ share करना चाहते हैं जिन्हें structured trading frameworks पसंद आते हैं।

क्यों ज़रूरत पड़ी SSTF Framework की?

जब मैंने trading की शुरुआत की थी, तब सबसे बड़ी समस्या यह थी कि market को समझने के लिए कोई clear structure नहीं था। हर जगह अलग-अलग strategies और indicators की बातें होती थीं, लेकिन यह समझ पाना मुश्किल था कि market वास्तव में कैसे move करता है और किस आधार पर trade plan बनाना चाहिए।

कई बार ऐसा होता था कि analysis सही होने के बावजूद trade execution सही नहीं हो पाता था। कभी capital management की समस्या आती थी, तो कभी entry और adjustment को लेकर confusion रहता था।

समय के साथ-साथ market को observe करते हुए एक बात समझ में आई कि trading को थोड़ा structured तरीके से देखने की जरूरत है। केवल entry ढूंढना ही काफी नहीं होता, बल्कि market context, capital efficiency और risk management को भी एक साथ समझना पड़ता है।

इन्हीं observations से धीरे-धीरे एक framework की सोच विकसित हुई, जिसे हमने SSTF – Saarathi Smart Trading Framework का नाम दिया। इसका उद्देश्य कोई जटिल system बनाना नहीं है, बल्कि trading को एक structured नजरिए से समझने की कोशिश करना है।

SSTF Framework का core idea क्या है?

पिछले 4–5 साल मेरे trading experience के लिए काफी कठिन रहे हैं। शुरुआत में मेरी सोच यही रहती थी कि trading में loss होना ही नहीं चाहिए। मैं हमेशा ऐसी strategy ढूँढने की कोशिश करता था जिसमें loss बिल्कुल न हो। बाद में समझ आया कि यही मेरी सबसे बड़ी गलती थी।

मुझे यह समझने में काफी समय लगा कि बिना loss के कोई strategy संभव ही नहीं है। उस समय मैंने accuracy के पीछे बहुत समय बर्बाद किया। और जब तक यह सही समझ आई, तब तक मेरा काफी capital भी खत्म हो चुका था।

लेकिन उसी अनुभव ने एक चीज़ साफ कर दी — trading में सबसे ज़रूरी यह है कि आपको यह पता हो कि आप क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं। अगर market आपके favor में जाता है तो क्या करना है, और अगर आपके खिलाफ जाता है तो उसे कैसे manage करना है।

मैं हमेशा यह सोचता रहता था कि अगर loss trading का हिस्सा है, तो profit भी trading का हिस्सा ही है। अगर loss होता है तो profit भी जरूर होता है। सवाल सिर्फ इतना है कि ऐसा क्या किया जाए जिससे loss को थोड़ा कम किया जा सके, profit की probability को बेहतर किया जा सके और available capital का सही तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।

Market में loss को cap करने की कई strategies मौजूद हैं, लेकिन उनमें मुझे दो समस्याएँ महसूस होती है। एक तो margin requirement काफी ज्यादा होती है, और दूसरा उनमें ROI उतना efficient generate नहीं हो पाता है। इसी वजह से मैंने अपने तरीके से कुछ setups explore करना शुरू किया।

समय के साथ experiment करते-करते कुछ ऐसे hybrid setups बनते गए जिनमें capital efficiency और risk management दोनों को balance करने की कोशिश की गई। इन्हीं observations और experiments से धीरे-धीरे SSTF – Saarathi Smart Trading Framework की सोच विकसित हुई।

यह framework किसी perfect system का दावा नहीं करता, बल्कि trading को structured तरीके से देखने और manage करने की एक कोशिश है। और इसी सोच के साथ हमने सोचा कि इन ideas और setups को आप जैसे traders के साथ share करना भी जरूरी है।

और इन्हीं कोशिशों के दौरान मैं अपनी trading की जरूरतों के हिसाब से कुछ indicators और tools भी बना पाया। इनमें से एक tool हम पहले ही discuss कर चुके हैं, और बाकी tools तथा framework के अलग-अलग parts को भी हम आगे के articles में समझेंगे।

इन tools का use trading में कैसे करना है और इनके आधार पर कौन-कौन सी strategies बनाई जा सकती हैं, इस पर भी आगे विस्तार से चर्चा होगी। जैसे कि POI Bars का use करके index option scalping, future trading with overlay adjustment, directional scalping strategy आदि।

अगर आप भी structured trading approach में interested हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहिए। अगले article में हम SSTF के “Smart Swing Setup” को detail में समझेंगे।

follow us
instagram.com/saarathi.analytics
facebook.com/saarathianalytics
x.com/saarathi7048